09/08/2025: आज का राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और पंचांग के विश्लेषण से तैयार दैनिक राशिफल में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिनभर का हाल बताया जाता है। इसमें नौकरी, व्यापार, धन, पारिवारिक रिश्ते, सेहत और दिन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की झलक मिलती है। इसे पढ़कर आप दिन की योजनाएं सही दिशा में बना सकते हैं और संभावित अवसरों व चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रख सकते हैं।

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। माता कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, जिसे गंभीरता से लें। प्रेमी जोड़े लॉन्ग ड्राइव का आनंद ले सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर अच्छी पहचान बनाएंगे।

वृषभ (Taurus)
आय में वृद्धि के संकेत हैं। कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिजनों के साथ समय बिताकर पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा सौदा फाइनल हो सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा और रुका धन वापस मिल सकता है। विदेश व्यापारियों के लिए खुशखबरी संभव है।

मिथुन (Gemini)
दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कई काम एक साथ आने से व्यस्तता बढ़ेगी। धैर्य से काम निपटाएं। घर की सजावट और सफाई में समय देंगे। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क (Cancer)
काम का दबाव बढ़ने से तनाव रहेगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। शौक की चीजों पर खर्च करेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। अच्छा भोजन का आनंद लेंगे। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना होगा। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी कार्य में रुकावट आ सकती है।

सिंह (Leo)
पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नई चीजें खरीद सकते हैं। अविवाहितों की मुलाकात जीवनसाथी से हो सकती है। नए लोगों से संबंध बनेंगे। घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान आ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या (Virgo)
खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में विवाह की अड़चनें दूर हो सकती हैं। नया मकान या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। पुरानी गलतियों से सबक लें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। यात्रा में भाग्य साथ देगा और महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

तुला (Libra)
नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मीठी वाणी से मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेकर छवि निखरेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। बुजुर्गों की सेवा में समय देंगे। दूसरों के मामलों में दखल न दें।

वृश्चिक (Scorpio)
दिन मिश्रित परिणाम देगा। खास लोगों से मुलाकात होगी। पार्टनरशिप में काम शुरू करने का विचार आ सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। माता के दिए कार्य में लापरवाही न करें। परिवार में नए मेहमान का स्वागत हो सकता है। पुरानी नौकरी से ऑफर मिल सकता है।

धनु (Sagittarius)
दिन में उलझनें रह सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कई काम एक साथ आने से दबाव बढ़ेगा। नेक सोच रखने के बावजूद लोग गलत समझ सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कपड़े या आभूषण खरीदेंगे। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परिजन नाराज हो सकते हैं।

मकर (Capricorn)
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। रिश्तेदार सहयोग करेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिल सकती है। बिजली के उपकरणों से सावधान रहें। उधार दिए पैसे की वापसी की संभावना कम है। मित्र निवेश का सुझाव दे सकते हैं। संतान के करियर को लेकर चिंता संभव है।

कुंभ (Aquarius)
दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाएं। अतिरिक्त आय का स्रोत बन सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें।

मीन (Pisces)
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन परिवार में हल्का विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी विवाद से तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा। संतान को नौकरी मिल सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here