अरब सागर में भारतीय नौसेना का अभ्यास, पाक ने भी ड्रिल के लिए नोटम जारी किया

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं 11 और 12 अगस्त को अरब सागर में अलग-अलग दिन अभ्यास करेंगी। भारतीय नौसेना अपने युद्धपोतों के साथ गुजरात के पोरबंदर और ओखा तट के पास अभ्यास करेगी, जबकि पाकिस्तानी नौसेना भी अपने जलक्षेत्र में करीब 60 समुद्री मील की दूरी पर अभ्यास के लिए नोटम जारी कर चुकी है।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि इन अभ्यासों में दोनों देशों के बीच कोई प्रत्यक्ष समन्वय नहीं होगा। यह अभ्यास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अरब सागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं। भारतीय नौसेना के अभ्यास में युद्धपोतों के साथ-साथ संभवतः विमानों की लाइव फायरिंग भी शामिल हो सकती है।

यह अभ्यास जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के क्रम में हो रहा है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए तैयबा जैसे आतंकी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here