सूर्या हांसदा: चार बार चुनाव लड़े, भाजपा ने दिया टिकट, अब पुलिस एनकाउंटर में मौत

झारखंड के गोड्डा में पुलिस एनकाउंटर में सूर्या हांसदा मारा गया। वह कई आपराधिक मामलों में फरार था। यह एनकाउंटर बोआरिजोर थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी के पास हुआ। सूर्या हांसदा राजनीतिक रूप से भी सक्रिय था और साहिबगंज जिले के बोरियों विधानसभा सीट से कई बार चुनाव लड़ चुका था।

2019 में भारतीय जनता पार्टी ने उसे बोरियों से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन 2024 के चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उसने भाजपा छोड़कर जेएलकेएम पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा, लेकिन हार गया।

सूर्या हांसदा पर झारखंड के गोड्डा और साहिबगंज जिलों में जनवरी से अब तक 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें ईसीएल खदान क्षेत्र में फायरिंग, हाइवा फूंकने और पेट्रोल पंप के पास आगजनी जैसी घटनाएं शामिल हैं। उसके खिलाफ अपहरण, हत्या, लूट सहित दर्जनों मामले भी हैं।

पुलिस ने रविवार को देवघर से सूर्या हांसदा को गिरफ्तार किया था। बाद में उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल से छिपाए गए हथियार बरामद करने गई टीम पर उसने हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने गोली चलाकर उसे मार गिराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here