आज 12 अगस्त मंगलवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर शनि के साथ युति बनाएगा। साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र और सर्वार्थसिद्धि योग का भी संयोजन है, जिससे कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। आइए जानें मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।
राशिफल की गणना ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति के आधार पर की जाती है। दैनिक राशिफल में नौकरी, व्यवसाय, वित्त, पारिवारिक जीवन, मित्र संबंध, स्वास्थ्य और दिनभर की शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारी मिलती है। इसे पढ़कर आप अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से नियोजित कर सकते हैं।
मेष (Aries)
उत्साही स्वभाव वाले मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। सहयोगी की किसी बात से मन दुखी हो सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता बनी रहेगी। पिताजी की सेहत कमजोर रहेगी। उधार-लेन-देन से बचना बेहतर होगा। शुभ रंग: हरा
वृषभ (Taurus)
धैर्यवान वृषभ राशि वालों को आज आय के स्रोतों पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी अजनबी से जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। माता जी की नाराजगी दूर करने का प्रयास करें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ रंग: सफेद
मिथुन (Gemini)
जिज्ञासु मिथुन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी के कहने पर निवेश करने से नुकसान हो सकता है। घर में अतिथि आगमन से माहौल अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर चुनौतियां आएंगी, उनका सामना करें। नई गाड़ी खरीदने की योजना बन सकती है। शुभ रंग: नीला
कर्क (Cancer)
भावुक कर्क राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। संतान को जिम्मेदारी सोच-समझकर दें। लेन-देन संबंधी समस्या हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे, प्रमोशन के संकेत हैं। समस्याएं दूर होंगी। शुभ रंग: लाल
सिंह (Leo)
आत्मविश्वासी सिंह राशि के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। पिताजी से काम को लेकर सलाह लें। घर में नवीनीकरण कार्य शुरू हो सकता है। यात्रा का मन करेगा, लेकिन वाहन चलाने में सावधानी बरतें। शौक की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। शुभ रंग: ग्रे
कन्या (Virgo)
मेहनती कन्या राशि वालों को सावधानी से चलना होगा। धन उधार देने या वादा करने में सतर्क रहें। शेयर बाजार में जोखिम न लें। नए शत्रु बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। बॉस की बातों पर ध्यान दें। शुभ रंग: गुलाबी
तुला (Libra)
संतुलित तुला राशि के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। काम में भागदौड़ रहेगी। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। संपत्ति खरीदते समय कागजात पर ध्यान दें। लोन चुकाने का प्रयास करेंगे। शुभ रंग: लाल
वृश्चिक (Scorpio)
रहस्यमय वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से लंबित कानूनी मामला समाप्त हो सकता है। किसी कार्य की पूर्ति होगी जिससे प्रसन्नता मिलेगी। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। शुभ रंग: सफेद
धनु (Sagittarius)
दयालु धनु राशि के लिए दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। चिंताएं दूर होंगी। डेली रूटीन में बदलाव न करें। घर की सफाई और रख-रखाव पर ध्यान दें। परिवार में कुछ लोग आपकी बात से नाराज हो सकते हैं। शुभ रंग: आसमानी
मकर (Capricorn)
अनुशासित मकर राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को पद की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। पार्टनरशिप के कामों में नुकसान हो सकता है। नए घर की खरीदारी के लिए योजना बनाएं। शुभ रंग: गोल्डन
कुंभ (Aquarius)
मानवतावादी कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ बैठकर पारिवारिक समस्याएं सुलझानी होंगी। घर में अतिथि आएगा। काम में आलस्य न दिखाएं और दूसरों के मामलों में न पड़ें। एक साथ कई काम करने से तनाव रहेगा। शुभ रंग: नीला
मीन (Pisces)
संवेदनशील मीन राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा। डूबे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान को प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलेगा, जिससे खुशी होगी। काम पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों की बातों में न आएं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। शुभ रंग: पीला