आज 15 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर आएगी। कुछ जातकों को आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, जबकि अन्य के पारिवारिक सुख और मनोकामनाएं पूरी होंगी। आइए जानें आज का राशिफल:
मेष – शिक्षा और बुद्धिमत्ता में वृद्धि होगी। धन लाभ के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में शुभ अवसर और मांगलिक कार्य होंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में समाधान मिलेगा और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
वृष – पढ़ाई और चिंतन में रुचि बढ़ेगी। लाभकारी प्रयास सफल होंगे। लोकप्रियता और सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु पर विजय मिलेगी।
मिथुन – कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी और आर्थिक लक्ष्य पूरे होंगे। गुप्त विरोधी असफल होंगे। माता-पिता और वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क – अध्ययन, लेखन और वक्तृत्व कला में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रयास सफल रहेंगे। घर के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीद होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
सिंह – आमदनी के बावजूद खर्च अधिक रहेगा। रुकावटें दूर होंगी और पुराने कार्य पूरे होंगे। व्यापार में लाभ, परिवार के साथ भ्रमण और वाहन सुख मिलेगा।
कन्या – उच्च अधिकारियों पर प्रभाव बढ़ेगा। नई उम्मीदें जागेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सभी कार्य धैर्य और साहस से सफल होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला – मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। परिवार और संतान से सुख मिलेगा।
वृश्चिक – बुद्धिमत्ता से प्रशंसा मिलेगी। अटके कार्य पूरे होंगे। व्यापार में शुभ परिवर्तन और आर्थिक लाभ होंगे। संपत्ति संबंधी कार्य सफल होंगे।
धनु – शुभ समाचार और नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मकर – जीवनशैली में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। विरोधियों पर विजय और बकाया रकम प्राप्त होगी।
कुंभ – स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ेगी और नए परिचय बनेंगे। बुजुर्गों का सम्मान बढ़ेगा। घर में सुख-शांति और इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मीन – कार्य के प्रति समर्पण रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। पारिवारिक मामलों में धैर्य से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। उपयोगी वस्तुओं की खरीद पर खर्च बढ़ेगा।