खाद संकट को लेकर सपा का प्रदर्शन, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बहराइच जिले में खाद की किल्लत को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार की बातों और जमीनी हकीकत में भारी अंतर है। अन्नदाता किसान घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद से वंचित हैं।

सपा का आरोप—सरकारी दावों के विपरीत स्थिति
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का दावा है कि प्रदेश के सभी जिलों में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वहीं, दूसरी ओर खरीद केंद्रों पर बड़ी संख्या में किसान, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, घंटों लाइन लगाने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष का त्यागपत्र
खाद संकट और किसानों की पीड़ा को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि आज किसान उर्वरक के लिए दर-दर भटक रहा है, पुलिस की लाठियां झेल रहा है और हम सत्ता पक्ष में रहते हुए भी उसकी मदद नहीं कर पा रहे। यही कारण है कि नैतिक जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ होने पर उन्होंने पद से त्यागपत्र दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here