रांची: आरआईएमएस में पीजी महिला डॉक्टर की चाय से तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

झारखंड के रांची स्थित रिम्स अस्पताल में गायनी विभाग की एक पीजी महिला डॉक्टर की हालत अचानक बिगड़ गई, जब उन्होंने अस्पताल की कैंटीन में चाय पी। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर को ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इस घटना से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई।

बरियातू थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कैंटीन सील कर चाय के सैम्पल फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि चाय में ऐसा क्या था जिसने डॉक्टर की तबियत बिगाड़ दी।

रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि गुरुवार रात डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान उन्होंने कैंटीन की चाय पी, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। बची हुई चाय से बदबू आने की शिकायत भी की गई थी। फिलहाल डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

इस मामले में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैंटीन संचालक का लाइसेंस रद्द कर कैंटीन सील करवा दिया। उन्होंने कहा कि “दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here