रक्षाबंधन पर 63 लाख महिलाओं ने रोडवेज बसों में किया मुफ्त सफर

लखनऊ। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की पहल के तहत महिलाओं और उनके एक सहयात्री को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। इस अवसर पर प्रदेशभर में करीब 63 लाख महिलाओं और 15 लाख सहयात्रियों ने रोडवेज बसों में निःशुल्क सफर किया। इस सेवा के लिए 11,813 बसों का संचालन किया गया।

रिकॉर्ड 66 घंटे तक फ्री यात्रा
रोडवेज एमडी मासूम अली सरवर ने बताया कि इस वर्ष महिलाओं को 66 घंटे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिली, जो अब तक का रिकॉर्ड है। महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कदम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को नई दिशा देने वाला रहा। रोडवेज के कर्मचारियों और अधिकारियों की भी प्रशंसा की गई।

प्रदेशभर में बसों का संचालन
रोडवेज के 20 क्षेत्रों में कुल 11,813 बसों का संचालन किया गया। इसमें आगरा में 584, गाजियाबाद 953, मेरठ 880, सहारनपुर 645, नोएडा 305, अलीगढ़ 650, मुरादाबाद 816, बरेली 634, हरदोई 857, इटावा 505, कानपुर 555, झांसी 215, लखनऊ 880, अयोध्या 378, देवीपाटन 317, चित्रकूट 404, प्रयागराज 605, आजमगढ़ 446, गोरखपुर 851 और वाराणसी में 879 बसें शामिल थीं।

नौ वर्षों में महिलाओं की संख्या
निःशुल्क यात्रा सुविधा वर्ष 2017 में शुरू की गई थी, तब यह 24 घंटे के लिए उपलब्ध थी। इसके बाद से इस योजना के तहत निम्नलिखित वर्षों में महिलाओं ने लाभ उठाया:

  • 2017: 11.16 लाख
  • 2018: 11.69 लाख
  • 2019: 12.04 लाख
  • 2020: 7.36 लाख
  • 2021: 9.63 लाख
  • 2022: 22.32 लाख
  • 2023: 29.29 लाख
  • 2024: 19.78 लाख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here