बरनाला पुलिस ने बंबीहा गैंग के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

पंजाब के बरनाला में पुलिस ने बंबीहा गैंग से जुड़े चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को हथियारों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में कार में घूमते हुए पकड़ा गया। नाके पर तैनात पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग भी की, लेकिन तुरंत कार्रवाई कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से अवैध हथियारों और एक वरना कार भी बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों में सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, शर्म सिंह और दीपिक सिंह शामिल हैं। इनमें मुख्य सरगना सतनाम सिंह बरनाला का रहने वाला है, जिसके खिलाफ नशा तस्करी और विभिन्न अपराधों के 22 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपियों में एक हरियाणा और एक दिल्ली का रहने वाला है।

एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंबीहा ग्रुप से जुड़े आरोपियों द्वारा लूट की योजना बनाई जा रही है। नाके पर गांव खुड़ी के पास वाहन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक देसी 30 बोर पिस्तौल, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, दो 32 बोर देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

एसएसपी ने बताया कि सतनाम सिंह बंबीहा ग्रुप से जुड़ा हुआ है और आरोपी लूटपाट के अलावा नशा तस्करी में भी शामिल हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here