देहात क्षेत्र में अलग-अलग विवादों में कई घायल, पुलिस ने दर्ज किए मामले

मुजफ्फरनगर। देहात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए विवादों में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पहली घटना: रतनपुरी थाना क्षेत्र
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेडी निवासी देवेन्द्र ने बताया कि उसका पुत्र अंकित घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव के सुशील और टावा ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूसरी घटना: रियावली गांव
रियावली गांव निवासी वकील ने बताया कि वह दूध लेने निकला था। रास्ते में अकबर, रियाजूल, कयूम और सारूफ ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच के बाद मारपीट की। मारपीट के दौरान वकील की भाभी बीच-बचाव के लिए आईं, लेकिन उस पर तलवार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here