मुंबई के वसई में अपार्टमेंट का हिस्सा गिरा, दो की मौत; रेस्क्यू में 11 लोग निकाले गए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वसई इलाके में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां नारंगी रोड पर चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई।

यह इलाका प्रशासनिक रूप से पालघर जिले में आता है, हालांकि यह मुंबई सबअर्बन क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है। हादसे की सूचना मिलते ही वसई-विरार नगर निगम की दमकल टीम और एनडीआरएफ की दो टुकड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत अभियान शुरू किया। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को नाला सोपारा और विरार के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here