आज गुरुवार, 28 अगस्त को पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में विराजमान हैं और स्वाति नक्षत्र का संयोग बन रहा है। यह योग अत्यंत शुभदायी माना गया है। खासतौर पर वृषभ, मिथुन, कर्क और धनु राशि के जातकों को लाभदायक परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं आज सभी 12 राशियों का भविष्यफल––
मेष
आज आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर प्रगति करेंगे। कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बेवजह के विवादों से दूर रहें।
वृषभ
दिन शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत तलाशने में सफलता मिलेगी। अनुभव का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होंगे। प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत रहेगी। अटकी हुई समस्याएं भी हल होती दिखेंगी।
मिथुन
आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। मन अशांत और चिड़चिड़ापन रह सकता है। लेन-देन सोच-समझकर करें। यदि धन उधार दिया था, तो वापसी के संकेत हैं। परिवार में अतिथि का आगमन संभव है।
कर्क
आपको नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। कामकाज से पहचान बढ़ेगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है।
सिंह
कार्यकुशलता बेहतर होगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। व्यापार में अप्रत्याशित फायदा मिल सकता है। धन संचय की योजना बनानी होगी। दिखावे में खर्च करने से बचें।
कन्या
व्यवसाय में लाभ की संभावना है। कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर डॉक्टर से सलाह लें।
तुला
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पिताजी की तबीयत बिगड़ सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्तों में सुधार होगा। लंबे समय से इच्छित संपत्ति या वाहन खरीदने का अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक
दिन आनंद और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाई-बहन से जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। परिवार की पुरानी समस्याओं पर बातचीत होगी। किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
धनु
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। परिवार में छोटी-सी बात से विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना है।
मकर
निवेश सोच-समझकर करें। कामकाज में रुचि बनी रहेगी। अविवाहित लोगों की मुलाकात जीवनसाथी से हो सकती है। घर के लिए खरीदारी होगी। किसी के बहकावे में आने से बचें।
कुंभ
आध्यात्मिक कार्यों से प्रतिष्ठा मिलेगी। अतिरिक्त ऊर्जा के कारण आप सक्रिय रहेंगे। राजनीति में विरोधियों को पहचानना जरूरी है। ऑफिस का काम टालना परेशानी ला सकता है। दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक समाचार मिल सकता है।
मीन
दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। विरोधी मित्रवत व्यवहार कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान की संगति पर ध्यान दें। परिवार में शुभ कार्यक्रम की तैयारी होगी। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी।