झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। यह प्रस्ताव मंत्री दीपिका बिरुआ ने सदन में पेश किया, जिस पर सत्ता और विपक्ष दोनों ने समर्थन जताया।
प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे झारखंड विधानसभा का ऐतिहासिक निर्णय बताया और सुझाव दिया कि प्रस्ताव में झारखंड आंदोलन के महानायक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा तथा समाज सुधारक बिनोद बिहारी महतो के नाम भी शामिल किए जाएं। सदन ने इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजने का फैसला किया।