मुजफ्फरनगर-बिजनौर बैराज मार्ग हुआ बहाल, वाहनों का सुचारु आवागमन शुरू

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिलेदव अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि लगातार समीक्षा और अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के चलते मुजफ्फरनगर-बिजनौर बैराज मार्ग पर वाहनों का आवागमन पुनः शुरू कर दिया गया है। गंगा बैराज पुल अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

पुल के बंद रहने से नागरिकों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार स्थिति की समीक्षा की गई। आज किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।

उन्होंने यह भी कहा कि यह मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि हजारों लोगों की दिनचर्या, व्यापार और आवश्यकताओं से जुड़ा महत्वपूर्ण संसाधन है। समयबद्ध समाधान देना प्रशासन की प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here