लखीमपुर: सरकारी स्कूल की छत से तिरंगा हटाकर इस्लामिक झंडा लगाया, सात पर मामला दर्ज

लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के लखहा अलीगंज गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर रविवार को तिरंगा हटाकर इस्लामिक झंडा लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना की शिकायत गांव के ही संजय त्रिवेदी ने वीडियो सहित पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें तीन नामजद आरोपी शामिल हैं। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय कुछ युवक विद्यालय की छत पर चढ़ गए और तिरंगा झंडा उतारकर उसकी जगह इस्लामिक झंडा लगा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकियां भी दी।

बिजुआ के बीईओ नरेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा हटाकर उसी स्थान पर इस्लामिक झंडा लगाया गया था। उन्होंने फूलबेहड़ थाने के एसएचओ से संपर्क कर तहरीर दे दी है।

एसडीएम गोला, युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी स्कूल में इस्लामिक झंडा लगाए जाने की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here