भाजपा-आरएसएस की विदेश नीति ने भारत को पहुंचाया नुकसान: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि उनकी विदेश नीति ने भारत को भारी नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि भारत के मित्र देशों ने दूरी बना ली है और हालिया घटनाओं में पड़ोसी देशों ने भी सहयोग नहीं दिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन हर तरह से मदद कर रहा था। अमेरिका, जिससे भारत के अच्छे संबंध बताए जाते थे, ने व्यापार पर 50 प्रतिशत टैरिफ और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी दी। इसके बाद भाजपा सरकार चीन की शरण में चली गई है।

अखिलेश यादव यह बात सोमवार को सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि “हिंदी-चीनी भाई-भाई” का नारा इतिहास में कितने नुकसानदेह साबित हुआ, यह 1962 के युद्ध से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि चीन की निगाह हमेशा भारत की जमीन पर रही है। रिजंगला में भारत के वार मेमोरियल को तोड़ दिया गया, फाइव फिंगर क्षेत्र पर कब्जा किया गया और पेंगान लेक पर भी चीन ने नियंत्रण कर लिया। भारत की हजारों वर्ग मील जमीन अब उसके कब्जे में है।

अखिलेश ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार लाभदायक था, जबकि चीन से होने वाले व्यापार में घाटा होता रहा है। चीन के वस्तुओं से भारतीय बाजार पहले से भरे हुए हैं, और नई डील के बाद चीन का भारतीय बाजार में व्यापक प्रभाव बढ़ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here