गाजियाबाद: यमुना में बढ़ते जलस्तर से ट्रेन सेवा प्रभावित, दिल्ली आने-जाने वाले यात्री हुए परेशान

गाजियाबाद। यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते एनसीआर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है, वहीं ट्रेन सेवाओं में बाधा के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली आने-जाने वाले हजारों लोगों को अपने सफर में देरी का सामना करना पड़ा।

कई लोग अपनी ड्यूटी पर दो से चार घंटे लेट पहुंचे। गाजियाबाद से रोजाना दिल्ली आने वाले यात्री ईएमयू और अन्य ट्रेनों के लिए मुरादाबाद होते हुए गाजियाबाद तक का इंतजार करते रहे। विजय नगर निवासी सुदीप ने बताया कि ईएमयू दो घंटे बाद आई और रूट बदलने के कारण उन्होंने शेष सफर ऑटो से पूरा किया।

पुरानी दिल्ली जाने वाली लगभग 30 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। अब ये ट्रेनें गाजियाबाद से नई दिल्ली होकर पुरानी दिल्ली तक जा रही हैं। इस बदलाव से यात्रियों का समय बढ़ा है और ट्रेनें निर्धारित समय से काफी लेट हो रही हैं।

गाजियाबाद से रोजाना हजारों लोग पुरानी दिल्ली के लिए यात्रा करते हैं। अधिकतर यात्री दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू, हाथरस ईएमयू, दनकौर ईएमयू, मेरठ ईएमयू, सहारनपुर ईएमयू और खुर्जा ईएमयू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यमुना में पानी का बढ़ता स्तर बाढ़ का खतरा बढ़ा रहा है।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का आगमन समय बदल गया है। अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के देर से आने का इंतजार करना पड़ रहा है। रूट परिवर्तन के कारण कई लोगों को ऑटो और कैब का सहारा लेना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मोनेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रेनों के रूट बदलने की कार्रवाई पीछे से मिली सूचना के आधार पर की जा रही है।

रद्द की गई ट्रेने:
54057 पुरानी दिल्ली-शामली पैसेंजर, 54058 शामली-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, 64445 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू, 64412 दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू, 64407 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू, 64412 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू, 74023 दिल्ली जंक्शन-शामली डीएमयू। यात्रियों को मेट्रो और ई-बस का सहारा लेना पड़ा।

डायवर्ट की गई ट्रेने:
64906 गाजियाबाद-पलवल ईएमयू, 64409 गाजियाबाद, 54307 मुरादाबाद-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, 64582 दिल्ली जंक्शन-हाथरस फोर्ट मेमू, 54076 दिल्ली जंक्शन-बरेली पैसेंजर को नई दिल्ली से साहिबाबाद-तिलक ब्रिज मार्ग से पुरानी दिल्ली भेजा गया।
74024 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन डीएमयू, 64107 दनकौर-दिल्ली जंक्शन ईएमयू, 64092 कासिमपुर खीरी-दिल्ली जंक्शन एमईएमयू, 64028 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन एमईएमयू, 64024 शामली-दिल्ली जंक्शन एमईएमयू को शाहदरा में समाप्त कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here