नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव ने पैरोल लेकर हर्षिका से की शादी

बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी और यूपी के पूर्व मंत्री डीपी यादव के पुत्र विकास यादव ने पैरोल लेकर विवाह कर लिया है। विकास यादव ने गाजियाबाद के राजनगर निवासी हर्षिका यादव के साथ शादी की।

विकास यादव वर्ष 2002 में हुई नीतीश कटारा हत्या मामले में 25 साल की सजा काट रहे हैं। इस मामले ने देशभर में सनसनी मचाई थी। अब तक वह जेल में 23 साल से अधिक की सजा पूरी कर चुके हैं। उनकी शादी की खबर के सामने आते ही मीडिया और जनता में फिर चर्चा शुरू हो गई, क्योंकि यह मामला लंबे समय तक अदालतों और प्रेस में सुर्खियों का विषय रहा।

नीतीश कटारा हत्याकांड का विवरण
यह घटना फरवरी 2002 की है। कथित तौर पर विकास यादव की बहन भारती यादव का नीतीश कटारा से प्रेम प्रसंग था। इसी कारण 16-17 फरवरी 2002 की रात नीतीश को एक शादी समारोह से अगवा किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्या में विकास यादव, विशाल यादव और सुखदेव यादव दोषी पाए गए थे।

कोर्ट का फैसला
भारती यादव यूपी के पूर्व नेता डीपी यादव की बेटी हैं। ट्रायल कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि नीतीश की हत्या इस कारण हुई कि विकास और विशाल ने उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने इसे जातीय भेदभाव और पारिवारिक प्रतिष्ठा से जुड़ा मामला मानते हुए नीतीश की निर्मम हत्या करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here