सेबी की क्लीन चिट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल, निवेशकों को करोड़ो का मुनाफा

शेयर बाजार में शुक्रवार का दिन अडानी ग्रुप और उसके निवेशकों के लिए बेहद खास रहा। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अडानी ग्रुप को पूरी तरह क्लीन चिट दे दी। इसके बाद ग्रुप के शेयरों ने जोरदार तेजी दिखाई।

शेयरों में बंपर बढ़त

सेबी के फैसले के तुरंत बाद बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेज रफ्तार से तेजी देखने को मिली। अडानी टोटल गैस ने 12.57% की छलांग लगाई, वहीं अडानी पावर के शेयर लगभग 9% बढ़े। अडानी एंटरप्राइजेज में भी 5.23% की बढ़त दर्ज हुई।

अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस जैसे अन्य शेयरों में 2 से 3% की तेजी आई। सीमेंट कंपनियों जैसे एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स और सांघी इंडस्ट्रीज में भी बाजार में मजबूती देखने को मिली।

निवेशकों को 48,612 करोड़ का फायदा

शेयरों में तेजी के चलते अडानी ग्रुप के कुल मार्केट कैप में करीब 48,612 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। निवेशकों ने सेबी के फैसले का स्वागत किया और ग्रुप में भरोसा दोबारा मजबूत हुआ।

मुख्य कंपनियों में मार्केट कैप की बढ़त:

कंपनीआज का मार्केट कैप (₹ करोड़)कल का मार्केट कैप (₹ करोड़)बढ़त (₹ करोड़)
अडानी इंटरप्राइजेज2,91,830.012,77,316.7314,513.28
अडानी पोर्ट एंड एसईजेड3,13,641.373,05,087.228,554.15
अडानी पावर3,13,641.383,05,087.228,554.16
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस1,06,235.431,00,661.485,573.95
अडानी ग्रीन एनर्जी1,64,453.981,55,946.928,507.06
अडानी टोटल गैस75,595.4566,736.488,858.97
अंबुजा सीमेंट्स1,45,503.881,43,588.221,915.66
एसीसी लिमिटेड35,458.9234,883.35575.57

मामला और सेबी का फैसला

जनवरी 2023 में अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर बड़े पैमाने पर शेयर हेराफेरी, इनसाइडर ट्रेडिंग और प्रकटीकरण नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए थे। रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और मार्केट कैप लगभग 150 अरब डॉलर घट गया था।

हालांकि, सेबी ने गुरुवार को साफ कर दिया कि अडानी ग्रुप ने कोई नियम उल्लंघन नहीं किया। SEBI ने कहा कि जिन कंपनियों के जरिए लेन-देन हुए, वे अडानी ग्रुप से सीधे जुड़े “रिलेटेड पार्टी” नहीं थीं, इसलिए नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ। साथ ही, सभी लोन समय पर चुका दिए गए और कोई धोखाधड़ी नहीं पाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here