भारत सरकार का ऐलान, मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के नाम की घोषणा कर दी गई है। इस खबर ने एक्टर के फैंस में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

मोहनलाल के लिए यह एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है। दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सेलेक्शन कमेटी की सिफारिश के बाद यह निर्णय लिया गया। यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है।

अभिनेता मोहनलाल को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड 23 सितंबर 2025 को आयोजित 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here