71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: शाहरुख, रानी, विक्रांत और मोहनलाल को मिला सम्मान

नई दिल्ली। मंगलवार को विज्ञान भवन में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार वितरित किए। कोविड महामारी के कारण दो साल के विलंब के बाद यह आयोजन किया गया।

मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान
अभिनेता मोहनलाल पारंपरिक लुंगी-कुर्ता पहनकर समारोह में पहुंचे और राष्ट्रपति द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए जाने के बाद पुरस्कार प्राप्त किया। हॉल में उनका स्वागत तालियों और स्टैंडिंग ओवेशन के साथ किया गया। मोहनलाल ने अपने संबोधन में दर्शकों, ज्यूरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

शाहरुख खान और विक्रांत मैसी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान और ‘12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। शाहरुख ब्लैक सूट और विक्रांत व्हाइट सूट में समारोह में नजर आए। यह दोनों अभिनेताओं के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।

रानी मुखर्जी का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार
फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए रानी मुखर्जी को उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्होंने ब्राउन साड़ी और व्हाइट पर्ल नेकलेस पहनकर पारंपरिक अंदाज में समारोह में भाग लिया।

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: सुकृति सुकुमार
फिल्म ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सुकुमार की बेटी सुकृति को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार प्रदान किया गया।

अन्य प्रमुख विजेता

  • करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को बेस्ट पॉपुलर एंटरटेनमेंट फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
  • वैभवी मर्चेंट को उसी फिल्म के गाने ‘ढिंढोरा बाजा रे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का पुरस्कार मिला।
  • फिल्म ‘सैम बहादुर’ को सामाजिक संदेश देने के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया, जिसे निर्देशक मेघना गुलजार ने ग्रहण किया।
  • सुदीप्तो सेन को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

इस समारोह में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया और विजेताओं को बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here