24 सितंबर, मंगलवार को चंद्रमा का गोचर दिन की शुरुआत में कन्या राशि में है, इसके बाद वह तुला राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही, चित्रा नक्षत्र और चंद्रमा-सूर्य-बुध के संयोग से कन्या राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। इस संयोग का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। किसी के लिए यह दिन सुख-समृद्धि लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष (Aries): आज आर्थिक लाभ की संभावना है। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिवार में नई खुशी आने से मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।
वृषभ (Taurus): रचनात्मक कार्यों से सम्मान मिलेगा। संपत्ति से जुड़े सपने पूरे हो सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। जीवनसाथी संग बाहर घूमने का योग है।
मिथुन (Gemini): धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी संग शॉपिंग कर सकते हैं, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। निवेश सोच-समझकर करें।
कर्क (Cancer): किसी जोखिम भरे काम से दूर रहें। तकनीकी अड़चनें परेशान कर सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है।
सिंह (Leo): बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं। घर में विवाद फिर उभर सकता है, जिसे सुलझाने का प्रयास करें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या (Virgo): कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा। भरोसा करने से पहले सतर्क रहें। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। खर्च बढ़ सकते हैं।
तुला (Libra): ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन किसी जोखिम भरे कदम से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक (Scorpio): मनचाही इच्छा पूरी होगी। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। धन संबंधी कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु (Sagittarius): गुप्त बातें साझा करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को राहत मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
मकर (Capricorn): आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। कानूनी मामले में राहत मिलेगी। नए संपर्क लाभ देंगे। आकस्मिक धन लाभ संभव है। विद्यार्थी सफल रहेंगे।
कुंभ (Aquarius): नौकरी में सफलता और नए अवसर मिलेंगे। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। संतान की इच्छाओं को समझने का प्रयास करें।
मीन (Pisces): तनाव बना रहेगा। कामकाज को लेकर दबाव रहेगा। जीवनसाथी व्यावसायिक कारणों से बाहर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सहयोग मिलेगा।