उत्तराखंड :कोरोना रिकवरी की दर में उत्तराखंड मे मामूली सुधार

कोरोना को मात देने के मामले में चोटी के राज्यों में शामिल उत्तराखंड अब रिकवरी के मामले में देश की सूची में आखिरी दो पायदान पर पहुंच गया है। उत्तराखंड से पीछे अब केवल सिक्किम है। अभी प्रदेश में रिकवरी रेट 70.3 है, जो सिक्किम से महज 0.2 ही ज्यादा है। राहत की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में रिकवरी रेट में मामूली सुधार आया है। देश में कोरोना से रिकवरी के मामले में केंद्र शासित अंडमान निकोबार पहले स्थान पर है। यहां कोरोना से जंग जीतने वालों की दर 95.3 फीसदी है। उत्तराखंड में पिछले दिनों में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से बढ़ा है, रिकवरी रेट उसी गति से गिरा है। एक अप्रैल को उत्तराखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 94.4 फीसदी था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई। एक मई को हालात सबसे चिंताजनक स्थिति पर पहुंच थे, जब रिकवरी रेट 68.9 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि 10 मई के बाद राज्य की स्थिति में मामूली सुधार आया है।

पांच दिन से रिकवरी में हो रहा सुधार

उत्तराखंड के पिछले पांच दिनों के आंकड़े देखें तो राज्य में कोरोना रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पांच दिन पहले तक उत्तराखंड का रिकवरी रेट 68.32 के पास था। बुधवार को ये दर 70.3 पहुंच गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, जल्द इसमें और सुधार आएगा। उधर, एसटीएच हल्द्वानी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों का देरी से अस्पताल पहुंचना राज्य में रिकवरी रेट गिरने की एक बड़ी वजह रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here