राजस्थान में 18 से 44 उम्र की कैटेगरी वाले लोगों के लिए कल वैक्सीनेशन पर संकट हो सकता है। राज्य सरकार के पास इस वर्ग ग्रुप के लिए पर्याप्त वैक्सीन का स्टॉक ही उपलब्ध नहीं है। सरकार को अभी तक इस वर्ग के लिए कंपनियों से 14.95 लाख डोज ही मिली है, जिसमें से रविवार तक 13.16 लाख डोज लगाई जा चुकी है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो 18 से 44 उम्र के ग्रुप वालों को हर रोज 50 से 60 हजार के बीच डोज लगाई जा रही है। राज्य सरकार ने कंपनियों से अब तक इस एज ग्रुप के लिए कुल 14,94,750 वैक्सीन की डोज मिली है, जिसमें से प्रशासन ने रविवार तक 13,16,193 डोज लगा दी है। आज भी इस ग्रुप के लोगों के वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसे में अगर अब वैक्सीन नहीं आई तो बुधवार से प्रदेश में इस एज ग्रुप वालों का वैक्सीनेशन प्रोग्राम बंद हो सकता है।