रायपुर : टूल किट मामले में भाजपा नेता आज प्रदेश भर में थानों में गिरफ्तारी दे रहे हैं। राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत सिविल लाइन थाने के सामने गिरफ्तारी देने पहुंचे। रायपुर के कई अन्य थानों में भी भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंच रहे हैं।
अपने निवास मॉलश्री विहार से रवाना होने के बाद डॉक्टर रमन के काफिले को कटोरा तालाब में रोका गया। वहां महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रमन की आरती उतारी और उसके बाद पैदल सभी सिविल लाइन थाने के लिए रवाना हुए।