देश में कोरोना के 1.86 लाख नए मामले, 23.43 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

भारत में कोरोना वायरस के दैनिका आंकड़ों में गिरावट जारी है। शुक्रवार (28 मई) को बीते 24 घंटे कोरोना वायरस के 1,86,364 नए मामले सामने आए हैं, जो देश में 44 दिनों बाद कोविड-19 के सबसे कम नए मामले सामने आए। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,59,459 कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। इन सब के बीच कोरोना से हो रही मौतों के मामलों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 3,660 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 3,18,895 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या में 76,755 की कमी हुई है। जिसके बाद देश में अब कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या 23,43,152 हो गई है। देश में कोरोना से अब तक 2,48,93,410 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,75,55,457 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल ने बताया है कि देश में रिकवरी रेट बढ़कर 90.34 फीसदी हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 10.42 प्रतिशत है। और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.00% है। लगातार चार दिनों से कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से भी कम है।

देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 20,57,20,660 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 29,19,699 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में अब तक 33,90,39,861 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। जिसमें में बीते 24 घंटे में 20,70,508 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here