दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में NUMBER ONE आए बर्नार्ड अरनॉल्ट, बेजोस दूसरे नंबर पर खिसके

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट अब नंबर एक पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़कर अमीरों की लिस्ट में पहला पायदान हासिल किया है। वहीं आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जरदस्त उछाल के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इससे वह 77.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अब 12वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10:35 बजे बर्नार्ड अरनॉल्ट अब फोर्ब्स की अमीरों की पंक्ति में पहले स्थान पर आ गए हैं, उनकी कुल नेटवर्थ अभी 191 अरब डॉलर है, जबकि जेफ बेजोस की 187.4 अरब डॉलर है। यानी दोनों के बीच में फासला अब करीब 4 अरब डॉलर का हो गया है। टेस्ला के एलन मस्क 157:5 अरब डॉलर के साथ इस समय तीसरे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 126.6 अरब डॉलर के साथ चौथे नम्बर पर हैं। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग 120.6 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here