कुल्लू में गुरुवार को पुलिस द्वारा नशे की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। आरोपी से ढाई किलो चरस बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक मुंबई का रहने वाला यह शख्स नशे की खोप के साथ टैक्सी में सफर कर रहा था। नाके पर चेकिंग के दौरान धरा गया। फिलहाल उसके खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज करके आगे की पूछ-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
आरोपी की पहचान मनोज शर्मा पुत्र राम प्रकाश शर्मा निवासी गाउन्ज कंपाउंड लिंक रोड भेराम बाग नव शक्तिनगर मुंबई जोगेश्वरी वेस्ट के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की है। पुलिस अधीक्षक ने बतायाा कि बुधवार रात को पुलिस की भुंतर थाने की एक टीम बजौरा के पास नाका लगाए हुए थी। इस दौरान एक वाहन को जब चेकिंग के लिए रोका गया तो तलाशी में वाहन में बैठे एक मनोज के पास से 2 किलो 605 ग्राम चरस बरामद की गई।
इस बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह चरस की इस खेप को मुंबई ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसके मनसूबों पर पानी फेर दिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है कि यह चरस कहां से खरीदकर लाया था और क्या पहले भी इस तरह का काम कर चुका है।