सीवान के हुसैनगंज स्थित जुकड़न गांव में जबरदस्त बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरदार बम धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई है। हादसे में विनोद मांझी और उनका 2 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। इधर, विनोद मांझी की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पति और बेटे की हालत देखते हुए उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
बम भरा थैला थमा गया एक शख्स
विनोद मांझी अपने पुत्र के साथ बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने उन्हें झोला थमा दिया। इसके बाद वह वहां से निकल गया और हाथ में झोला पकड़ते ही जोरदार बम ब्लास्ट हुआ। विनोद मांझी की मां ने बताया कि वह अपने 2 वर्ष के पुत्र के साथ बाजार से घर आ रहा था। गांव पहुंचते ही जुकड़न गांव निवासी सगीर मियां नाम के एक शख्स ने उसे एक झोला पकड़ा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक धमाका हो गया।
बम ब्लास्ट से इलाके में फैली दहशत
धमाका इतना जोरदार था कि आवाज़ सुनकर लोग डर गए। वही धमाके के बाद गंभीर रूप से घायल विनोद मांझी और उसके बेटे को गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विनोद मांझी की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए PMCH पटना रेफर कर दिया। वहीं उसके 2 वर्षीय बेटे का इलाज सीवान सदर अस्पताल में ही चल रहा है। पिता पुत्र के साथ हुई इस घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।