सपा नेता शैलजा यादव पर लगा NSA, नामांकन के दौरान गेट तोड़ने का आरोप

देवरिया: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान पुलिस से झड़प व हंगामा करने वाले एक सपा कार्यकर्ता के खिलाफ मंगलवार की रात पुलिस की रिपोर्ट के बाद जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष निरंजन ने रासुका की कार्रवाई की है। गिरफ्तार अन्य सपा कार्यकर्ताओं पर भी कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है।

26 जून को सपा प्रत्याशी शैलजा यादव के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा हुआ और पुलिस से झड़प हुई। इस मामले में मौके से ही पुलिस ने बनकटा थाना के ग्राम कारेकाट के रहने वाला अभिजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया था। अभी तक इस मामले में आठ सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। देर रात अभिजीत के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक डाक्टर श्रीपति मिश्र ने बताया कि सपा कार्यकर्ता अभिजीत यादव के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।

भाजपा सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा पुलिस प्रशासन

देवरिया: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देवरिया का जिला प्रशासन व पुलिस भाजपा सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। लोक सेवक ही लोकतंत्र के दुश्मन बन गए हैं। मेरी पुत्र वधू शैलजा यादव पत्नी अजय कुमार यादव को सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है। पर्चा दाखिला के एक दिन पहले ही प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मेरे देवरिया स्थित आवास पर छापामारी किए। पर्चा दाखिल ना हो पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन ने दबाव बनाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कहा कि पर्चा दाखिला के दिन सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया। मेरे सगे संबंधी रिश्तेदारों को परेशान किया जा रहा है। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। मेरे दूसरे नंबर के लड़के पूर्व प्रधान अभय यादव को साजिश के तहत डीएम द्वारा कूड़ादान और प्राथमिक विद्यालय नीलामी में आरो प्लांट नहीं लगाया है। जिसमें बिना मेरा पक्ष सुने की मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामार कर परेशान किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी एक-एक जुल्म का हिसाब लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here