राबड़ी देवी बोलीं- यूपी में राक्षस राज, किस मुंह से वो अपने को योगी कहते हैं, ढोंग की पराकाष्ठा

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता राबड़ी देवी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर तीखा हमला किया है। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और अत्याचार के मुद्दे को लेकर राबड़ी देवी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राक्षस राज है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी यूपी सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए राबड़ी देवी ने सवाल पूछा है कि जिस राज्य में महिलाएं असुरक्षित हो वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किस मुंह से अपने आप को बाबा और योगी कहते हैं? राबड़ी देवी ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में राक्षस राज है। किस मुंह से वह अपने आपको बाबू और योगी कहता है। उन्होंने कहा कि यह ढोंग की पराकाष्ठा है। राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के वेश में गुंडे कानून की रखवाली कर रहे हैं। राबड़ी देवी ने महाभारत में द्रौपदी चीर हरण की भी तस्वीर शेयर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here