कल होगी यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक, जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। भारतीय जनता पार्टी चुनाव की रणनीति बनाने में अभी से जुट गई है। इसी क्रम में भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार सुबह 11:30 बजे होने जा रही है। इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।

बैठक में मिशन-2022 पर चर्चा होने की सम्भावना है। जानकारी के अनुसार लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर यह बैठक होगी। दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से कार्यकारिणी सदस्य, केंद्रीय नेता और प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यसमिति के सदस्य इसमें शामिल होंगे।

बता दें कि पहले भाजपा कार्यसमिति की बैठक सात जुलाई को होने वाली थी लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और पंचायत चुनावों के नाते इसे स्थगित कर दिया गया था और अब फिर से शुक्रवार को बैठक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here