नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस वैक्सीनेशन पर है। इस दिशा में बड़े स्तर पर काम चल रहा है। हमें अपने वैज्ञानिकों पर यकीन करना होगा, उन पर सवाल खड़े करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जायडस कैडिला भारत की पहली डीएनए वैक्सीन होगी। जायडस ने अपनी वैक्सीन के तीन चरण के ट्रायल पूरे कर लिए हैं। उम्मीद है कि जायडस के 7 करोड़ डोज सितंबर-अक्टूबर तक बाजार में आ जाएंगे। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राज्यसभा में दी।