एआइएमआइएम का उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन का खंडन, सौ सीट पर अकेले लड़ेगी

लखनऊ। ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-ए- मुस्लमीन (एआइएमआइएम) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ लड़ने की संभावना से इंकार किया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने रविवार को कहा कि सपा के साथ गठबंधन की अटकलें निराधार हैं। हम 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यह महज अफवाह है कि एआइएमआइएम ने शर्त के साथ सपा के साथ गठबंधन कर सकती है।
उन्होने कहा कि पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कभी ऐसा बयान नहीं दिया है। उन्होने कहा था कि सपा 2017 चुनावों में 20 फीसदी मुस्लिम वोट पाकर सत्ता में आई थी, लेकिन उन्होंने किसी मुस्लिम को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया।
एआइएमआइएम ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसे जीत नहीं मिली थी। ओवैसी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here