पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी, जानिए क्या है आज 1 लीटर Petrol की कीमत?

नई दिल्ली, 30 जुलाई। लगातार 13वें दिन भी तेल कंपनियों ने लोगों को राहत दी है। शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि 17 जुलाई को पेट्रोल 29-34 पैसे महंगा हुआ था, हालांकि डीजल के दाम स्थिर थे। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं लेकिन लगातार 13 दिनों से लोगों को राहत है।

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

कच्‍चे तेल के भाव में गिरावट जारी

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने के पीछे इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के भाव में गिरावट है ,जिसका असर हुआ है और इसी कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ नहीं रहे हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here