हिमाचल प्रदेश मे भूस्खलन के कारण , सड़क टुटी नेशनल हाईवे हुआ जाम

हिमाचल में हुए भूस्खलन के बाद यहां नेशनल हाईवे 77 बंद हो गया। राज्य के सिरमौर जिले के कामराऊ तहसील में भूस्खलन के बाद सड़क ब्लॉक हो गई। बरवास के पास नेशनल हाइवे 707 पर यातायात रोक दिया गया है। यहां बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से पहाड़ में दरार पड़ गई और टूटकर गिरने लगी। पहाड़ी खिसकने की वजह से रास्ता भी टूट गया। सैकड़ों की संख्या में लोग रास्ते में फंस गए हैं और कई घंटे से लंबा जाम लग गया। पोंटाना साहिब को कनेक्ट करने वाले नैशनल हाइवे 707 को उत्तराखंड वाले भी यूज करते हैं। भूस्खलन की वजह से कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

इस भूस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि चंद पलों में ही भूस्खलन के चलते रोड पाताल में समा गयी । वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले पहाड़ में दरार पड़ी और वो टूट कर गिरने लगी। इसके बाद अचानक पहाड़ खिसकने की वजह से रास्ता भी टूट गया। वीडियो में कुछ लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है। 

बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन में करीब 100 मीटर की सड़क ढह गई है और कुछ ही मिनटों में गायब हो जाती है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बादल फटने, अचानक बाढ़ आपने और भूस्‍खलन की कई घटनाएं सामने आई हैं। अधिकारियों के अनुसार, पोंटा साहिब और शिलाई हाटकोरी को कनेक्‍ट करती है। भूस्‍खलन के कारण के नेशनल हाईवे 707 ब्‍लॉक हो गया। क्षेत्र में ट्रैफिक को रोक दिया गया और एंट्री प्‍वाइंट पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, भूस्‍खलन नाहन कस्‍बे में हुआ। गनीमत यह रही कि इस भूस्खलन में किसी की जान नहीं गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here