अखिलेश ने जबरिया पार्टी की अध्यक्षी कब्जा ली लेकिन संभाल नहीं पा रहे: सिद्धार्थनाथ सिंह

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि बरसाती मेढ़कों की तरह सपा और बसपा टर्र-टर्र करना शुरू कर दिए हैं। जब इनकी सरकारें थीं, तो जनता के लिए कुछ किया नहीं और अब चुनावी लालीपॉप देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने जबरिया अपने चाचा से पार्टी की अध्यक्षी तो कब्जा ली, लेकिन उसे संभाल नहीं पा रहे हैं। इसलिए वह उलल-जलूल बयान दे रहे हैं। 

उन्होंने रविवार को कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों के मुंह से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देती। पहले वह अपने किए पापों के लिए प्रायश्चित करें, फिर जनता जनार्दन की बात करें। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा की ओर से जनता लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को फीता काटने का बहुत शौक है, लेकिन वह सपा सरकार में यह शौक पूरा नहीं कर पाए, तो अब हर काम को अपना बताने लगते हैं। जब जनता ने उनको मौका दिया था, तब वह सत्ता के नशे में चूर थे और प्रदेश में हर ओर हाहाकार मचा था। जिस कारण जनता ने उनको नकार दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here