झारखंड के मंत्री सत्यानन्द भोगता ने चलाया हल, खेतों में की धान की रोपाई, कारण भी बताया

झारखंड के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानन्द भोगता सोमवार को खेतीबारी में कड़ा परिश्रम करते नजर आए। चतरा जिले में पैतृक गांव कारी पहुंचे भोगता ने अपने खेतों में न सिर्फ हल चलाया बल्कि घंटों डटे रहकर धान की रोपाई भी की।

मंत्री ने बताया कि वह हर साल खेती करने आते हैं। अपना काम करने में कोई हीन भावना नहीं होनी चाहिए। जिन लोगों के पास भी जमीन है उन सब लोगों को खेतीबारी में पसीना बहाना चाहिए। अनाज का उत्पादन बढ़ेगा तो महंगाई पर भी लगाम लगेगी। खेतों में काम करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।

मंत्री ने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए आधुनिक तरीके से खेती के साथ ही पशुपालन की भी सलाह दी। साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसानों की हितैषी है। सरकार अन्नदाताओं के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है। कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को कृषि उपकरण, बीज आदि का वितरण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here