ओमप्रकाश राजभर बोले-योगी साधु हैं, उन्हें मंदिर में रहना चाहिए, अखिलेश ने बहुत काम किया, उन्हें सीएम होना चाहिए

वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा हमला बालते हुए कहा कि पार्टी चलाना साधु-संतों का काम नहीं है। साधु-संतों की जरूरत मंदिर और मठों में है। उनकी वाणी वहीं शोभा देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता की पीढ़ा से कोई मतलब नहीं है। यदि जनता की पीढ़ा को समझते तो महंगाई पर अंकुश लगाते। असली नेता तो सपा के मुखिया अखिलेश यादव हैं। उन्हें सूबे का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। प्रदेश की जनता भाजपा को हराने के लिए विकल्प के रूप में सपा की ओर देख रही है। सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है। दावा किया कि अखिलेश यादव सभी क्षेत्रीय दलों को मिला लें तो प्रदेश में भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा। यह बातें उन्होंने सोमवार को दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में कही।

अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने काफी विकास कार्य किए। लखनऊ से आगरा तक एक्सप्रेस वे, आमजन की सुरक्षा के लिए डायल 100 नंबर चलाया। हर चौराहे पर पुलिस की डायल 100 नंबर गाडिय़ा दिखाई पडा़ती है। उस नंबर को प्रदेश सरकार ने डायल 112 नंबर कर दिया। नंबर बदलने से गाडिय़ां नहीं बदल गई। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी छोटे-बड़े दल मन बना लिए हैं। प्रधानमंत्री अपना फोटो लगाकर गरीबों को राशन बांट रहे हैं। भाजपा सरकार को गरीबों के पेट की चिंता नहीं है, बल्कि अपने प्रचार-प्रसार की।

उधर, सोनभद्र सदर ब्लाक के पटवध में विश्व आदिवासी सम्मेलन के मौके पर पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी नरेश उत्तम ने भाजपा सरकार को किसान व महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है आम जनता का जमकर शोषण किया जा रहा है। भाजपा केवल अमीरों का ख्याल कर रही है। गरीबो की उपेक्षा हो रही है। कमजोर तपका निराश है। दलित और अनुसूचित समाज का जितना ख्याल सपा ने किया, उतना किसी ने नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here