पीएम मोदी ने 100 लाख करोड़ की प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का किया ऐलान

नई दिल्ली। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई योजनाओं की भी घोषणा की। इनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण घोषणा को ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना’ नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में इस योजना का मास्टर प्लान देश की जनता के सामने रखेगी। इस योजना का आकार 100 लाख करोड़ से भी अधिक का होगा और यह देश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाएगी। संभवतया यह योजना आजाद भारत की सर्वाधिक बड़ी और महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि भारत को आज आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ होलिस्टिक अप्रोज अपनाने की आवश्यकता है। देश आने वाले समय में बहुत जल्दी ही प्रधानमंत्री गतिशक्ति – नेशनल मास्टर प्लान की योजना लॉन्च करेगा।

पीएम मोदी ने योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक ऐसा मास्टर प्लान होगा, जो देश में हॉलिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रखेगा। वर्तमान में देश में मौजूद ट्रांसपोर्ट के साधनों में आपसी तालमेल का अभाव है। इस योजना के जरिए इस गतिरोध को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में देश के मैन्यूफेक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर को भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने मैन्यूफैक्चर्स से कहा कि देश में बनने वाले प्रत्येक प्रोडक्ट से देश की पहचान जुड़ी हुई है, भारत के करोड़ों लोगों का विश्वास जुड़ा हुआ है। देश का हर प्रोडक्ट देश का ब्रैंड एंबेसेडर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here