संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन कर दिया है। इसमें उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज्य कर दी है। सपा सांसद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और हमने उन्हें हटाने के लिए संघर्ष किया, ठीक उसी तरह से तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया है।
बर्क यहीं नहीं रुके, उन्होंने लगातार तालिबान की तारीफ करते हुए कहा कि तालिबान एक ऐसी ताकत है जिसने रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों को भी अपने यहां बसने नहीं दिया। आपको बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान में पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में अफरा-तफरी का माहौल है। तमाम नागरिक देश छोड़कर जाना चाहते है। तालिबान अफगानिस्तान के संवैधानिक संस्थाओं पर भी कब्जा कर चुका है।