परिवार संग प्रियंका गांधी से दिल्ली में मिले डॉ. कफील खान, सौंपा धन्यवाद पत्र

कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से हाल ही में जेल से रिहा हुए गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान ने सपरिवार सोमवार को मुलाकात की। भड़काऊ बयान देने के आरोप में डॉक्टर पर रासूका लगाया गया था।

बता दें कि डॉक्टर खान की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव ने कफील खान और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया था और हर संभव मदद का वादा किया था। वहीं डॉक्टर यह कहते हुए सपरिवार राजस्थान चले गए कि यहां कांग्रेस की सरकार है उनका परिवार यहां सुरक्षित रहेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर कफील की रिहाई के लिए हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन और पत्र लिखकर बड़ा अभियान चलाया था। इसके साथ ही डॉक्टर खान की रिहाई का मुद्दा उठाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here