आर्केस्ट्रा में ज्यादा पैसा दिलाने के बहाने तफज्जलपुरा निवासी युवक ने युवती काे काेलकाता में उस महिला के भेज दिया जाे देह व्यापार का धंधा चलाती थी। इस केस में पुलिस ने आराेपी ओम प्रकाश उर्फ सोनू समानिया निवासी तफ्जलपुरा और कोलकाता निवासी आरोपी महिला नैना गिल के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया।
पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पहले आरोपी ओम प्रकाश के साथ ऑर्केस्ट्रा का काम करती थी। वह महिला नैना गिल के पास भेज देता था। आरोपी नैना वहां लड़कियों से जिस्मफरोशी करवाती थी। मना करने पर नैना बंदी बनाकर रखा और गर्म तवा और चिमटा लगाकर शरीर काे जलाया।
महिला की गिरफ्तारी काे टीम जाएगी काेलकाता: चौकी इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी पर केस दर्ज करके आरोपी सोनू समानिया को गिरफ्तार कर लिया गया था। आराेपी महिला की गिरफ्तारी के लिए उच्च अधिकारियाें के अादेश पर टीम काेलकाता जाएगी।