पूर्व मंत्री राज पुरोहित के बंगले से 18 किलो चांदी के बर्तन-सामान चोरी

राजस्थान के सिरोही जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र में चोरों ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज पुरोहित के बंगले का ताला तोड़कर चांदी के बर्तनों समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली।

सुबह उनके बंगले पर पौधों की देखभाल करने के लिए नौकर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। जिसके बाद नौकर ने राज के पुरोहित को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर रेवदर डीएसपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने जायजा लिया। बंगले के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए कालंद्री थाने को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में कालंद्री थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

पूर्व मंत्री के मित्र फूंगनी निवासी दीपाराम पुत्र अमरा जी पुरोहित ने कालंद्री थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। दीपाराम ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित का कॉल आया। उन्होंने बताया कि उनके तंवरी स्थित बंगले में चोरी की घटना की सूचना मिली है। इसके बाद वे खुद  उनके बंगले पर पहुंचे, तो मकान के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने राज पुरोहित को फोन किया और पूरी जानकारी दी।

18 किलो चांदी के बर्तन-सामान चुरा ले गए
उन्होंने पूर्व मंत्री से बात करने के बाद बताया कि उनके मकान से चोर अलमारी में रखे कीमती सामान चुराकर ले गए। लोहे की कोठी में चांदी के 40 गिलास, 40 चम्मच, 10 थालियां, चार ट्रे, चार जग, चांदी के 20 सिक्के, चांदी का कलश, चार लोटे और अन्य सामान चुरा ले गए। इन सभी सामानों का वजन करीब 18 किलो है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here