सांसद ने कहा- हुड्डा के भड़काने पर किसानों ने की थी बेहूदगी

हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से सांसद अरविंद शर्मा ने शनिवार को रोहतक शहर में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है। भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंकने के लिए इकट्ठे हुए थे। वे शुक्रवार को भाजपा नेताओं को मंदिर में बंधक बनाने वाली घटना के पीछे कांग्रेस व हुड्डा का हाथ बता रहे थे।

अरविंद शर्मा ने रोहतक के छोटूराम चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस और दीपेंद्र हुड्डा कान खोल कर सुन लो, मनीष ग्रोवर की तरफ अगर कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे, हाथ उठेगा तो हाथ काट देंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये छटपटा रहे हैं। ये राज के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन एक बात आज लिख लो कि 25 साल तक भाजपा राज नहीं छोड़ने वाली। कांग्रेस चक्कर काटती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि ऐलनाबाद में इनकी जमानत जब्त हुई, रोहतक और झज्जर के अलावा इनको कोई पूछने वाला नहीं है, इनके साथ शरारती तत्वों को जब आभास होगा कि हुड्डा परिवार से कोई सीएम नहीं बनेगा तो उस दिन ये शरारती तत्व ही इनको जूत मारेंगे। उन्होंने भाजपा की रोहतक लोकसभा सीट जीतने का श्रेय पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को दिया।

शुक्रवार को किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में भाजपा नेताओं को किसानों ने बंधक बना लिया था। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र हुड्डा के इशारे पर किलोई में यह हंगामा हुआ है। रोहतक सांसद के अलावा उनके साथ पूर्व मंत्री एवं भाजाप प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, सतीश नांदल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here