मेरठ। कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना बोको हराम और आइएस से करने की चौतरफा भत्र्सना हो रही है। शुक्रवार को सलमान के खिलाफ हिंद मजदूर-किसान समिति के बैनर तले दर्जनों लोगों ने दौराला हाईवे से लेकर थाने पर प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री के खिलाफ थाने में तहरीर देकर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर कांग्रेसी नेता का पुतला फूंका।
हिंद मजदूर किसान समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने थाने पर कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में जिस तरह से हिंदुत्व को निशाने पर लिया है, उससे पूरे विश्व में रह रहे सनातन धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि सलमान खुर्शीद सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम हिंदूस्तान की दो आंखें हैं। जो भाईचारे में खाई पैदा करेगा, वह इंसानियत का दुश्मन है।