IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 रनों से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में आज यानी 2 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी।

उसके लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 36 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। सैम करन 5 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 22 रन बनाए।

हैदराबाद के लिए युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद पर 51 रन बनाए। आईपीएल में यह उनका पहला अर्धशतक है। उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक शर्मा 24 गंद पर 31 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। गर्ग और अभिषेक ने पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की।

हैदराबाद के लिए इनदोनों के अलावा मनीष पांडे ने 29 और डेविड वॉर्नर ने 28 रनों की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो खाता भी नहीं खोल सके। केन विलियम्सन 13 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 6 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। दीपक चाहर ने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और पीयूष चावला को एक-एक सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here