मोरना चीनी मील में गन्ने की पेराई 7 घंटे रही बाधित, किसानो किया हंगामा

मोरना। चीनी मिल की साफ्ट टूट जाने के कारण पेराई सात घंटे बाधित रही। किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसानों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डीएम से हस्तक्षेप की मांग की गई।

बृहस्पतिवार सुबह से ही मोरना चीनी मिल तकनीकी खराबी के कारण पूर्वाह्न 11 बजे बंद हो गई। किसानों ने मिल कर्मचारियों पर मिल बंद होने की सही जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए मिल प्रबंधक को तत्काल हटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। सुनील जवाहर सिंह, पप्पू, रजत, दीपक, गुड्डू, ओम सिंह, बबलू, योगेंद्र, बिट्टू, राहुल, बीनू, विनोद, गुरविंदर सिंह, ओमवीर, संदीप, सूरत सिंह, वीरेंद्र, पप्पू, उदयवीर आदि किसानों ने मिल प्रबंधक पर घोर लापरवाही व मिल उपकरणों में कमीशन खोरी के चलते घटिया कलपुर्जे लगाने का गंभीर आरोप लगाया। चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने बताया कि चेन की सॉफ्ट टूट गई जिसके चलते ब्रेकडाउन करना पड़ा। जिसके चलते मिल को करीब सात घंटे बंद रही। किसानों ने जिलाधिकारी चंद भूषण सिंह से मिल को सुचारु रूप से चलाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here