संजय सिंह पर स्याही फेंकने के बाद अरविंद केजरीवाल बोले, आप सही रास्ते पर हैं

हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म कांड से सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान एक युवक ने सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंकी दी। इसके साथ ही विरोध में पथराव भी किया गया। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संजय जी यूपी सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आप निडर हो कर बोलते रहे हैं। उन्होंने आप पर 14 एफआईआर की, दफ्तर सील किया पर आपको गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो आज हमला करवा दिया। ये यूपी सरकार में बैठे लोगों की पराजय और बदहवासी दिखाता है। इसका मतलब आप सही रास्ते पर हैं। वहीं दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजय सिंह जी के काम से बलात्कारी और उनकी पार्टी के लोग डरते हैं। इसीलिए कभी एफआईआर तो कभी स्याही फेंक कर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। बता दें किसंजय सिंह हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए उनके घर गए हुए थे। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों से मिलने के लिए गए आम आदमी पार्टी केप्रतिनिधि मंडल में राखी बिड़लान आप विधायक दिल्ली, राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सामाजिक न्याय मंत्री, संजय सिंह राज्य सभा सांसद, हरपाल सिंह चीमा एलओपीनेता मौजूद थे। वहीं हाथरस की घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की सदस्य का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को इस प्रकरण का संज्ञान लेना चाहिए। उनका अभी तक गांव में न आना बेहद निंदनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here