एनडीए में सीट बंटवारे के बाद जदयू ने सभी 115 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। बिहार विधानसभा चुनाव के लिये राजग में सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आईं। जद(यू) ने अपने खाते से जीतनराम मांझी की ‘हम’ पार्टी को सात सीट दी हैं।
राजद प्रमुख लालू यादव के समधी चंद्रिका राय जदयू से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उन्हें परसा से उम्मीदवार बनाया है। बीमा भारती रुपौली से चुनाव लड़ेंगी। ललन पासवान को रोहतास के चेनारी से चुनाव लड़ेंगे। जदयू ने बिहार के 38 में से कैमूर को छोड़कर शेष सभी 37 जिलों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सबसे अधिक सात सीटें समस्तीपुर में जबकि नालंदा में छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
इसी तरह रोहतास में पांच, जबकि 13 जिलों में चार-चार उम्मीदवार उतारे हैं। लोजपा नेता चिराग पासवान को झटका देते हुए भाजपा ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा।
पहले चरण की सीटों पर जदयू के प्रत्याशी
सुल्तानगंज-ललित कुमार मंडल
अमरपुर-जयंत राज
धोरैया- मनीष कुमार
बेलहर-मनोज यादव
तारापुर-मेवालाल चौधरी
जमालपुर- शैलेश कुमार
सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल
शेखपुरा-रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा-सुदर्शन कुमार
मोकामा-राजीव लोचन
मसौढ़ी- नूतन पासवान
पालीगंज- जयवर्धन यादव
अगिआंव- प्रभुनाथ प्रसाद
डुमरांव- अंजुम आरा
चेनारी- ललन पासवान
करगहर-बशिष्ठ सिंह
दिनारा- जयकुमार सिंह
नोखा-नागेंद्र चंद्रवंशी
जगदीशपुर- कुसुमलता कुशवाहा
राजपुर- संतोष निराला
कुर्था- सत्यदेव कुशवाहा
जहानाबाद- कृष्णनंदन वर्मा
घोसी- राहुल शर्मा
नवीनगर- वीरेंद्र कुमार सिंह
रफीगंज- अशोक कुमार सिंह
शेरघाटी-विनोद यादव
नवादा- कौशल यादव
गोविंदपुर- पूर्णिमा यादव
झाझा-दामोदर रावत
चकाई- संजय प्रसाद
बेलागंज- अभय कुशवाहा
अतरी- मनोरमा देवी
‘हम’पार्टी के के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सात सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। मांझी स्वयं गया के इमामगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वीआईपी पार्टी का गठन कुछ वर्ष पहले बालीवुड के सेट डिजाइन मुकेश सहनी ने किया था और पिछले सप्ताह वीआईपी पीार्टी विपक्षी महागठबंधन से अलग हो गई थी।